महाराजपुर//आर्य समाज महाराजपुर द्वारा 3 मई से आयोजित 8 दिवसीय आर्य बीरदल युवा चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन 10 मई रविवार को विशाल समारोह का आयोजन कर किया गया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आयुष चौरसिया सिविल जज छत्तीसगढ़ रहे।विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सपना-महादेव खटीक, उपाध्यक्ष राजकुमार दयाराम चौरसिया,छतरपुर आर्य समाज की प्रधान श्रीमती हेमवती चौरसिया, राजनगर आर्य समाज के प्रधान दिलीप यादव एवं मध्य प्रदेश प्रांतीय आर्यवीरदल दल संचालक भैरू सिंह आर्य उपस्थित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत सायं काल 5:30 बजे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके उपरांत मंचासीन मुख्य अतिथियों का स्वागत सत्कार ओम पट्टिका तथा माल्यार्पण कर किया गया।आर्य समाज के कोषाध्यक्ष अजय अमर आर्य द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। तत्पश्चात मंत्री सूर्य सेन द्वारा आर्य वीर दल शिविर की संक्षेप में रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम के अगले चरण में प्रांतीय आर्य वीर दल के संचालक भैरव सिंह,व्यायाम शिक्षक दिनेश आर्य एवं बालाराम आर्य के विशिष्ट निर्देशन में शिविर में भाग ले रहे आर्यवीरों द्वारा मनमोहक प्रदर्शन किए गए।जिसमें सर्वांग सुंदर व्यायाम,जुडो कराटे,लाठी,योगासन, प्राणायाम डंबुल लेझम आदि का म्यूजिक की धुन पर प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज आयुष चौरसिया द्वारा शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आर्य वीरों को मेडल सील एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्होंने आर्य वीरों की जमकर सराहना की और बताया कि आर्यवीर दल का यह शिविर बच्चों को संस्कार देने के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी सशक्त बना रहा है आज युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे शिवरों की बहुत जरूरत है।आर्य समाज के प्रधान उमेश कुमार आर्य ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि 8 दिन का या छोटा सा शिविर बच्चों के चरित्र की जीवन पर्यंत रक्षा करता है इस शिविर में बच्चों के अंदर संस्कार रूपी बीज बो दिए गए हैं जो आगे चलकर एक विशाल बट वृक्ष का रूप लेकर समाज और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महादेव खटीक अध्यक्ष नगरपालिका एवं दयाराम चौरसिया उपाध्यक्ष ने आर्य समाज महाराजपुर द्वारा लगाए गए आर्य वीर दल शिविर की प्रशंसा की एवं शिविरार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।आर्य समाज छतरपुर के मंत्री लक्ष्मी सेन एवं प्रधान श्रीमती हेमवती आर्य द्वारा भी शिवरार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।चितरंजन चौरसिया,जगदीश चौरसिया एवं मुन्नालाल कुशवाहा द्वारा आर्यवीरों को प्रेरित किया गया। शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अशोक चौरसिया,प्रधानाध्यापक सीताराम कुशवाहा,शिक्षक लखन चौरसिया को ओम पट्टिका पहनकर सम्मानित किया गया।अंत मे ध्वज अवतरण के उपरांत सामूहिक भोज हुआ और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।