Category: events
आर्य वीरांगना शिविर का भव्यता पूर्वक हुआ समापन
आर्य समाज महाराजपुर द्वारा आयोजित आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन समारोह 14-6-2025 दिन शनिवार को शाम 6:00 बजे से शिक्षा महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। लगातार 2 घंटे भारी बारिश होने के कारण समापन समारोह का स्थान बदलकर महाविद्यालय के हाल के अंदर किया गया। जहां वीरांगनाओं ने अपने करतब दिखाकर सभी का मन मोह लिया। वीरांगनाओ का प्रदर्शन लगातार दो घंटे चला। प्रोग्राम में बालिकाओं ने सर्वांग सुंदर व्यायाम, जूडो कराटे, डंबल, लेझम, सेतु निर्माण शानदार प्रदर्शन कर जनता का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर एल. सी. चौरसिया छतरपुर रहे। समापन समारोह की अध्यक्षता आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री जय नारायण आर्य के द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में आर्यसमाज छतरपुर की प्रधान श्रीमती हेमवती चौरसिया, एवम श्री रविन्द्र पुरोहित रहे। कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज के प्रधान उमेश कुमार आर्य द्वारा किया गया। तेज बारिश होने के बावजूद भी काफी संख्या में लोग कार्यक्रम को देखने के लिए उपस्थित हुए कार्यक्रम में हाल ही में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित कुमारी कौमुदी चौरसिया को सम्मानित किया गया। वीरांगना शिविर में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार कुमारी छाया चौरसिया (बारीगढ़) को दिया गया। इसके अलावा बौद्धिक, शारीरिक, अनुशासन एवम उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाली वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। बालिकाओं की शानदार तैयारी करवाने वाले आचार्य सत्यम अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान एवं प्रधान शिक्षिका श्रीमती अभिलाषा आर्य नई दिल्ली को कार्यक्रम अध्यक्ष श्री जय नारायण आर्य, मुख्य अतिथि एल सी चौरसिया एवं आर्य समाज के प्रधान उमेश कुमार आर्य द्वारा साल एवम श्रीफल से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में सभी 70 बालिकाओं को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी वीरांगनाओ ने प्रण किया कि वह शिविर में सिखाई गई विधाओं का नियमित अभ्यास घर पर करेंगी एवं जो दिनचर्या शिविर में बताई गई थी उसका अनुसरण अपने घर में निश्चित रूप से करेंगी। आर्य समाज छतरपुर की प्रधान श्रीमती हेमवती चौरसिया एवं कृष्णा चौरसिया ने शिविर के सफलता के लिए आर्यसमाज के सभासदों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम बहुत ही सफल हुआ है निश्चित रूप से बालिकाओं ने गर्मी की इन छुट्टियों का लाभ लिया है यह शिविर इन बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए निश्चित रूप से मददगार होगा बालिकाओं में चारित्रिक विकास एवं शारीरिक विकास के साथ-सा थ बोलने की कला, मंच संचालन की कला एवं लीडरशिप की क्वालिटी का बहुत अच्छा विकास देखने को मिला है। आर्य समाज महाराजपुर द्वारा मानव निर्माण के कार्यों में सराहनीय प्रयास है। समापन समारोह में आगंतुक सभी अतिथि गणों ने एवम नागरिकों ने बालिकाओं के इस शिविर की भूरि भूरि प्रशंसा की अंत में विशाल भंडारे के उपरांतकार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


आर्य वीर दल का एकदिवसीय शिविर 29 सितंबर को महाराजपुर
आर्य समाज महाराजपुर द्वारा आर्य वीर दल का एक दिवसीय शिविर आर्य समाज महाराजपुर में रविवार 29 सितम्बर को आयोजित होने जा रहा है। जिसमे 14 साल से ऊपर के युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। एकदिवसीय इस शिविर में युवाओं के लिए सम्पूर्ण व्यवस्थाये की जा चुकी है। जिसमे युवाओं को सुबह का स्वल्पाहार, दोपहर का पौष्टिक भोजन और शाम का जलपान निशुल्क रहेगा। इसके अलावा संस्था द्वारा प्रातः 7 से 9 बजे के मध्य रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवाओं को कोई भी शुल्क देय नही है। किंतु 9 बजे उपरांत लेट आने वाले शिविरार्थियों को संस्था प्रधान की अनुमति से प्रातः 9 से 9.30 के मध्य 100 रुपये लेट फीस सहित शिविर में भाग ले सकते है। 9.30 के उपरांत प्रवेश वर्जित रहेगा। शिविर में युवाओं को शारीरिक आत्मिक और सामाजिक उन्नति के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं का राष्ट्र निर्माण हेतु सशक्त और चरित्रवान बनाना ही इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य है। आर्यवीर दल के प्रांतीय संचालक भैरू सिंह जी आर्य प्रशिक्षण देने के लिए उज्जैन से उपस्थित हो रहे हैं प्रशिक्षण और व्यवस्था का संपूर्ण खर्च आर्य समाज महाराजपुर द्वारा वहन किया जाएगा । शिविर में पूर्व में भाग लेने वाले आर्यवीर भी उपस्थित हो सकते है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आर्यवीर को पुरष्कृत किया जाएगा। शिविर दिनचर्या प्रातः 7:00 बजे से ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हो जाएगा। 7.15 से 8.30 तक योगासन, प्राणायाम जुडो कराटे का प्रशिक्षण, 8.30 से 9.30 तक यज्ञ, 9.30 से 10 बजे तक स्वल्पाहार नास्ता, 10 बजे से 11 बजे तक आराम, 11 से 1 बजे बौद्धिक कक्षा, 1 बजे से 2 बजे तक दोपहर भोजन, 2 बजे से 3 बजे तक बिश्राम, 3 बजे से 5 बजे युवाओं को संस्कारित करने हेतु विशेष कक्षा, 5 से 6.30 तक लाठी, छुरी, भाला, तलवार चलाने का प्रशिक्षण। 6.30 से 7 बजे तक ध्वज अवतरण एवम सन्ध्या। 7 बजे समापन पुरुष्कार वितरण।
देश और संस्कृति के रक्षा करेंगे आर्यवीर, महाराजपुर में आर्यवीर दल
आर्य समाज महाराजपुर में विजयदशमी के पावन पर्व पर वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया
आर्य समाज महाराजपुर में विजयदशमी के पावन पर्व पर वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया तत्पश्चात विभिन्न वक्ताओं ने विजयादशमी पर्व का महत्व वतलातेपर हुए पर्व की शुभकामनाएं दी।



वेद प्रचार सप्ताह का तीसरे दिन आर्य समाज राजनगर में हुआ यज्ञ का आयोजन

महाराजपुर-आर्य समाज महाराजपुर द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर्य समाज राजनगर में वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत एक बृहद कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 13-08-2022 दिन शनिवार को किया गया जिसमें बड़ी संख्या में राजनगर क्षेत्र के नागरिकगण व मात्रशक्ति उपस्थित रही।कार्यक्रम का शुभारंभ साय 4:00 बजे देव यज्ञ के साथ किया गया जिसमें राज नगर आर्य समाज के प्रधान श्री दिलीप जी आर्य एडवोकेट, एवम श्री ओमप्रकाश चौरसिया (खजुराहो) प्रमुख यजमान रहे। आर्यसमाज के मंत्री इंद्रप्रकाश आर्य के पुरोहित्य में देवयज्ञ सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात वेदप्रचार के अंतर्गत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख वक्ताओं ने वेद की महिमा से ओतप्रोत अपने अपने विचार रखे। आर्य समाज महाराजपुर के मंत्री श्री इंद्रप्रकाश आर्य ने मानव जीवन के उद्देश्य और वैदिक विचारधारा पर अपने विचार व्यक्त किये उन्होंने बताया कि वेद परमात्मा की वाणी है इसलिए इसमें कही गई एक एक बात अक्षरशः सत्य है। प्रत्येक आर्य का एक कर्तव्य है कि वेद वाणी को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुचाये। इसी भावना से आर्यसमाज महाराजपुर वेदप्रचार सप्ताह का आयोजन प्रदेश के भिन्न भिन्न स्थलों पर कर रहा है। आर्यप्रतिनिधि सभा के मंत्री जयनारायण आर्य ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन मे यज्ञ करना चाहिए यज्ञ करने से व्यक्ति का जीवन सुखमय बनता है। यज्ञ से लाखों प्राणियों का भला होता है। और व्यक्ति पुण्य अर्जित करता है प्रत्येक शुभ कर्म की शुरुवात यज्ञ से करना चाहिए जो व्यक्ति यज्ञ नही करता वह पाप का भागी होता है। इसके पश्चात आर्यसमाज के उपमंत्री उमेश कुमार आर्य ने ईश्वरीय महिमा से सम्बंधित एक भजन का गायन किया। आर्यसमाज के प्रधान श्री दयाराम आर्य ने आर्यसमाज के प्रमुख उद्देश्य पेर अपने विचार व्यक्त किये । उन्होंने बताया कि आर्यसमाज का प्रमुख उद्देश्य व्यक्ति का आध्यात्मिक रूप से सर्वांगीण विकास करना है ताकि समाज और देश उत्तरोत्तर प्रगति कर सके।वेद परमात्मा की वाणी है जिसे कोई झुठला नहीं सकता सत्य का भंडार है आर्य समाज के प्रत्येक सदस्य को कर्मठता के साथ वैदिक संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए इससे बड़ा पुण्य का कोई कार्य नहीं। अंत में आर्य समाज राजनगर के प्रधान श्री दिलीप जी द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री सूर्यसेन आर्य, श्री ओमप्रकाश चौरसिया, श्री दिनेश चौरसिया, श्री संतोष अवस्थी, श्री उमेश आर्य, सूर्यसेन आर्य, श्रीमती आराधना चौरसिया श्री भरत साहू जी आदि उपस्थित रहे। प्रसाद वितरण उपरांत कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आर्य समाज महाराजपुर में साप्ताहिक सत्संग के अंतर्गत वैदिक यज्ञ सम्पन्न हुआ, तत्पश्चात विभिन्न वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। शांति पाठ के बाद कार्यक्रम पूर्ण हुआ।




ध्वजारोहण के साथ होगा आर्य वीर दल शिविर का शुभारंभ
महाराजपुर। आर्य समाज महाराजपुर द्वारा महर्षि दयानंद शिक्षा महाविद्यालय में सात दिवसीय आर्य वीर दल का संभागीय प्रशिक्षण शिविर दिनांक 2 मई से 8 मई तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ 2 मई को प्रातः 8:00 बजे आर्य प्रतिनिधि सभा मध्य प्रदेश व विदर्भ के मंत्री श्री जय नारायण आर्य द्वारा ध्वजारोहण कर किया जाएगा , आर्यसमाज के मंत्री इंद्र प्रकाश आर्य ने शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में भाग लेने के लिए 15 से 25 वर्ष तक की आयु के 100 से अधिक युवाओं ने अपने पंजीयन कराए हैं ।शिविर में श्री दिनेश आर्य व्यायाम शिक्षक, सार्वदेशिक आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश एवं श्री भैरू सिंह आर्य ,प्रांतीय संचालक आर्य वीर दल मध्य प्रदेश युवाओं को प्रशिक्षण देंगे। आर्य समाज के प्रधान दयाराम आर्य के अनुसार इस शिविर का आयोजन युवाओं को चरित्रवान बनाने, देश और संस्कृति की रक्षा के लिए संस्कारित करने ,तथा नशा आदि बुराइयों से युवाओं को दूर करने के लिए प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है जिसमें योग- व्यायाम ,अस्त्र-शस्त्र प्रशिक्षण, मलखंब के साथ ही प्रतिदिन वैदिक यज्ञ का कार्यक्रम रखा गया है ।आर्यबीरदल के अधिष्ठाता चितरंजन चौरसिया ने बताया कि इस शिविर में सभी युवाओं को शारीरिक एवं बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही बैदिक संस्कृति , जीवन में अनुशासन का महत्व आदि की जानकारी दी जायेगी। शिविर की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है ।शिविर को सफल बनाने के लिए आर्य समाज के उपप्रधान लखन लाल आर्य ,उप मंत्री उमेश कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष अजय अमरआर्य , प्रमोद आर्य, पुस्तकालयाध्यक्ष, सभासद श्री शंकर लाल चौरसिया जगदीश प्रसाद सीताराम आर्य, सत्य प्रकाश आर्य ,मुन्ना लाल कुशवाहा आदि ने उद्घाटन के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शिविर स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

आर्य समाज महाराजपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय आर्य वीर दल शिविर के पांचवें दिन प्रातः के सत्र में आर्य वीरों को योगासन एवं व्यायाम कराया गया।






संभागीय प्रशिक्षण शिविर

आर्य समाज महाराजपुर